फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: धर्म परिवर्तन की कोशिश में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर थाना क्षेत्र के गुरुम्हा में धर्म परिवर्तन की कोशिश करा रहे दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया।
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के गुरुम्हा में रविवार को घोसी थाना क्षेत्र के हरिवंश मास्टर पुत्र रामदेनी, खैरा मुहम्मदपुर पऊनी रामपुर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर निवासी सुनील चौहान पुत्र सूर्यभान तथा गुरुम्हा निवासी अरविंद कुमार पुत्र चांदवली एक मकान में भारी संख्या में महिलाओं व पुरुषों को ईसाई धर्म ग्रहण कराने के लिए प्रार्थना करा रहे थे। धर्म परिवर्तन के लिए पैसे का प्रलोभन दिया जा रहा था। इस बात की भनक मीरपुर मझौवा निवासी अमित कुमार पुत्र सुनील कुमार को लगी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को सूचना दी।
आरोप है कि धर्म परिवर्तन कराने का विरोध करने पर अमित कुमार के साथ तीनों आरोपियों ने धक्कामुक्की की। पुलिस के पहुंचते ही अफरातफरी मच गई। पुलिस ने प्रार्थना सभा करा रहे हरिवंश मास्टर, सुनील को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अरविंद कुमार मौका पाकर भाग गया। मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के साथ ही कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। दोनों आरोपियों का चालान किया।
विज्ञापन

इस बाबत रामपुर थानाध्यक्ष लालबहादुर का कहना है कि एक मकान में महिलाओं, पुरुषों को प्रार्थना कराए जाने के दौरान धन देने का प्रलोभन दिया जा रहा था। इस मामले में दो को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें