फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बताकर ले गई ढाई महीने का बच्चा, योजनाओं का फार्म भरवाने का दिया झांसा

Mon, 04 Feb 2019 07:32 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के ढेलवरिया इलाके में रहने वाली संदीप गुप्ता की पत्नी बबीता को झांसा देकर उसके ढाई माह के बच्चे को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के द्वारा फरार होने का मामला सामने आया है। इस मामले में बबीता ने चौक थाने में अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। देवरिया निवासिनी बबीता के घर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती बताने वाली महिलाएं अक्सर आया जाया करती थी। दो फरवरी को उसने बबीता को बताया कि अपने बच्चे के साथ कबीरचौरा हॉस्पिटल चलो वहां कई सरकारी योजनाओं की फार्म भरवाना है। 

बबीता आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के साथ पहले कबीरचौरा हॉस्पिटल गई। जहां से आंगनबाड़ी कार्यकर्ती की बताने वाली महिला उसे अपने साथ बेनिया बाग स्थित सरकारी हॉस्पिटल में ले गई। इस दौरान उसने पानी लेकर आने की बात कही। बबीता जब पानी लेने के लिए आगे बढ़ी तो उसने कहा अपने बच्चे को मुझे दे दो। 
विज्ञापन


जिस पर बबीता ने विश्वास कर उसे अपने बच्चे को दे दिया और जब पानी लेकर वह वापस आई तो महिला बच्चे समेत मौके से गायब थी। रोते बिलखते बबीता ने इस बात की जानकारी अपने घर वालों को दी मौके पर परिजन पहुंचे काफी खोजबीन के बाद भी जब महिला का पता नहीं चला संदीप गुप्ता ने चौक पुलिस को सूचित किया। 
विज्ञापन

चौक पुलिस इस मामले में अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। वहीं ढाई माह के बच्चे को खोने के बाद बबीता अपना सुध बुध खो चुकी है। 

कई बार आ चुकी थी घर पर, लेकिन नहीं बताया अपना नाम
बबीता के पति संदीप गुप्ता ने बताया कि खुद को आंगनबाड़ी कार्यकर्ती बताने वाली महिला उनके घर पर कई बार आ चुकी है। घर पर वह घंटो बैठ कर बबीता से बातचीत करती थी। दो फरवरी को जब महिला बबीता के साथ निकली तो घर पर कोई नहीं था। 

चौक पुलिस का कहना है कि बच्चे के माता पिता आरोपित महिला के बाबत कोई भी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। दो दिन के बाद भी महिला का नाम पता और मोबाइल नंबर पता नहीं चल पाया है। पुलिस उसकी तलाश के लिए कबीरचौरा से लेकर बेनिया बाग के बीच लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें