फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMS BHU: सैलरी कम इसलिए 4 साल में IMS छोड़कर गए 22 डॉक्टर, 60 पद पहले से हैं खाली; अन्य सुविधाएं भी नहीं मिलती

Sat, 30 Mar 2024 04:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी

सार

IMS BHU: इस समस्या को लेकर बीएचयू में सिर्फ कागजों तक ही कार्रवाई सीमित रह गई है। कई चिकित्स आज भी परेशान है। उन्हें यहां अन्य सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। जरूरत के हिसाब से सीनियर रेजिडेंट भी नहीं मिल पाए हैं। यहां दो बार विज्ञापन जारी होने और साक्षात्कार के बाद भी 60 से अधिक पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
अब वह डॉक्टर देश के दूसरे संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस बीएचयू में एम्स जैसी सुविधाएं मिलने के लिए 2018 में ही समझौता हुआ था। कागज पर कार्यवाही भी चल रही है। इसके बाद भी बीएचयू के डॉक्टरों का यहां मन नहीं लग रहा है। पिछले चार साल में एक दो नहीं बल्कि 22 डॉक्टरों ने आईएमएस बीएचयू को छोड़ दिया है। अब वह देश के दूसरे संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन


इसके पीछे समय से प्रमोशन न होना, अन्य चिकित्सा संस्थानों के मुकाबले वेतन और सुविधाओं के न मिलने को वजह माना जा रहा है। आईएमएस बीएचयू के तहत मेडिसिन फैकल्टी, डेंटल फैकल्टी, आयुर्वेद फैकल्टी और ट्रॉमा सेंटर को मिलाकर 50 से अधिक विभाग हैं। इस समय 300 से अधिक चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं।

सबसे अधिक माइक्रोबायोलॉजी से चार, न्यूरो सर्जरी, हृदय रोग विभाग और पैथालॉजी से तीन-तीन असिस्टेंट प्रोफेसरों ने सेवा छोड़ी है। इन लोगों ने संस्थान छोड़ने की वजह कागज में सामान्य बताई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार इनका लंबे समय से प्रमोशन नहीं हो पाया था। इसके अलावा करीब पांच साल से एम्स जैसी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रहीं हैं। जरूरत के हिसाब से सीनियर रेजिडेंट भी नहीं मिल पाए हैं। यहां दो बार विज्ञापन जारी होने और साक्षात्कार के बाद भी 60 से अधिक पद खाली पड़े हैं।

विज्ञापन

कहां हैं कितने विभाग
  • आयुर्वेद फैकल्टी 17 विभाग
  • मेडिसिन फैकल्टी 35 विभाग
  • डेंटल फैकल्टी 1 विभाग

इन विभागों के इतने प्रोफेसरों ने छोड़ा बीएचयू
माइक्रो बायोलॉजी 4
हृदय रोग विभाग 3
पैथालॉजी 3
न्यूरो सर्जरी 3
आर्थोपेडिक्स 1
फिजियोलॉजी 2
एनाटमी 1
ट्रॉमा सर्जरी 1
सर्जरी 2
मेडिसिन 2

बेसिक वेतन और सुविधाएं
पद एम्स आईएमएस अंतर
असिस्टेंट प्रोफेसर 101500 67000 34500
एसोसिएट प्रोफेसर 138300 78800 59500
प्रोफेसर               168900 123100 45800
एकेडमिक अलाउंस 22500 1000 21500
एनुअल लर्निंग रिसोर्स 150000 00  
विज्ञापन

बोले अधिकारी
चिकित्सक अपनी इच्छानुसार जहां बेहतर सुविधाएं देखते हैं, वहां जाते हैं। आईएमएस बीएचयू से दूसरे संस्थान में जाने वाले चिकित्सकों के साथ भी यही वजह है। इसमें वेतन सहित अन्य सुविधाओं को वजह बताया जाता है। आईएमएस में हर संभव बेहतर सुविधाएं दिलवाने का प्रयास किया जा रहा है। - प्रो. एसएन संखवार, निदेशक, आईएमएस बीएचयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें