फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में यह 12 दागी विद्यालय अब कभी नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र, देखें लिस्ट

Tue, 07 Nov 2017 02:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक च‌ित्र
विज्ञापन
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। क्षेत्रीय कार्यालय ने पूर्वांचल के 61 दागी विद्यालयों को परीक्षा केंद्र न बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद से सिफारिश की है। इन विद्यालयों की सूची इलाहाबाद स्थित मुख्यालय भेज दी गई है।
विज्ञापन


इसमें से 12 विद्यालयों को हमेशा के लिए प्रतिबंधित किया गया है। दागी विद्यालयों की सूची में बलिया और गाजीपुर के सबसे ज्यादा विद्यालय हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय सचिव सतीश सिंह का कहना है कि जिन 61 विद्यालयों की सूची भेजी गई है उन्हें इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। दागी विद्यालयों ने परीक्षा के दौरान जमकर नकल कराई थी।

इसमें से 12 विद्यालयों को हमेशा के लिए प्रतिबंधित किया गया है। वाराणसी के तीन, गाजीपुर के आठ, बलिया के 15, आजमगढ़ के चार, जौनपुर के दो, भदोही के एक, मऊ के एक, बहराइच के चार, गोंडा के एक, अंबेडकरनगर के दो, बाराबंकी के एक, फैजाबाद के एक, संत कबीर नगर के दो और सिद्धार्थनगर के एक विद्यालय में सामूहिक नकल व हेराफेरी की शिकायतें मिली थीं। कई स्कूलों को तीन से चार साल तक परीक्षा केंद्र के रूप में प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमेशा के लिए प्रतिबंधित विद्यालय

सांकेतिक तस्वीर
1. राजकरण इंटर कॉलेज भीमपुरा, बलिया

2. बीएलडी इंटर कॉलेज भदौरा, बलिया

3. श्री लंगूट बाबा इंटर कॉलेज हड़िया कला, बलिया

4. रामसकल सिंह इंटर कॉलेज, देवकली, गाजीपुर

5. स्व. धर्म इंटर कॉलेज कटया, गाजीपुर

6. रामेश्वर महादेव इंटर कॉलेज, क्राईस्ट नगर, वाराणसी

7. इंटर कॉलेज मीठेपार, जौनपुर

8. इंटर कॉलेज सठियांव, आजमगढ़

9. नेशनल उत्तर माध्यमिक विद्यालय, रुदौली, बाराबंकी

10. श्रीमती राजदेई देवी इंटर कॉलेज, सुनियावा, सिद्धार्थनगर

11. महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, देवरिया

12. राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सरदार नगर, गोरखपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें