फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय से चाहिए तत्काल मदद, करें ट्वीट

Sat, 24 Dec 2016 06:30 PM IST
शैलेश कुमार शुक्ल, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के ट्विटर अकाउंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चाहे बच्चों के पासपोर्ट चाहिए या विदेश में किसी मुश्किल में फंसे हैं। बस एक ट्वीट करिये। मदद आपके पास हाजिर है। जी हां, रेल मंत्रालय, दिल्ली पुलिस, मुंबई पुलिस और यूपी पुलिस के बाद अब विदेश मंत्रालय ने ट्विटर सेवा लांच की है।
विज्ञापन


इस सेवा के जरिये कोई भी व्यक्ति विदेश मंत्रालय और क्षेत्रीय पासपोर्ट केंद्रों को ट्वीट कर तत्काल मदद हासिल कर सकता है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर के साथ मिलकर शुक्रवार को 'ट्विटर सेवा' लांच की है।

इस सेवा के जरिये विदेश या यहां पर रहे भारतीयों, पर्यटकों और बिजनेस के लिए यात्रा करने वालों की पासपोर्ट और वीजा समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा। साथ ही अगर विदेश में प्रवासी कामगारों को वेतन नहीं दिया जा रहा है या किसी का शव विदेश से लाना है तो ट्वीट कर मदद मांगी जा सकती है।
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने ट्वीट कर बताया कि विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने पासपोर्ट और कौंसुलर सेवाओं के लिए यह ट्विटर सेवा शुरु की है। इस सेवा से भारत के विदेशों में स्थित दूतावास और उच्चायोग के 198 ट्विटर अकाउंट और भारत में स्थित 29 क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों से मदद मांगी जा सकेगी।
विज्ञापन

खाड़ी देशों में काम कर रहे हैं पूर्वांचल के हजारों कामगार

विदेश मंत्रालय के ट्विटर अकाउंट - फोटो : twitter
इस सेवा के तहत मदद पाने के लिए भारतीय और विदेशी नागरिकों को विदेश मंत्रालय के संबंधित अकाउंट पर ट्वीट कर अपनी समस्या बतानी होगी। इसके बाद उनकी समस्या का तत्काल, पारदर्शी और व्यापक पैमाने पर समाधान होगा।   बता दें कि हर साल जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी, भदोही समेत पूरे पूर्वांचल से बड़ी संख्या में लोग खाड़ी के देशों में काम करने जाते हैं। यहां कई बार उन्हें कंपनियां सही वेतन नहीं देती हैं या उनका पासपोर्ट रख लेती हैं।

ऐसी दशा में भारतीय कामगार विदेश मंत्रालय के खाड़ी देशों में स्थित दूतावासों और विदेश मंत्रालय के ‌ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर मदद हासिल कर सकते हैं।   कुछ प्रमुख देशों में भारतीय दूतावासों के ट्विटर अकाउंट का पता   सऊदी अरब (रियाद) @IndianEmbRiyadh जेद्दाह @ CGIJeddah श्रीलंका @ IndiainSL सूडान @ Eoi_Khartoum स्विट्जरलैंड @IndoSwissVistas दुबई @ cgidubai ब्रिटेन @ HCI_Londan
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें