फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैग में ठूंस-ठूंसकर भरे थे कछुए: कुम्भा एक्सप्रेस से तस्कर अरेस्ट, पुलिस कर रही पूछताछ; जानें पूरा मामला

Sat, 01 Aug 2026 05:44 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में कैंट जीआरपी ने शिवपुर रेलवे स्टेशन पर कुम्भा एक्सप्रेस से एक कछुआ तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के बैगों से भारी मात्रा में जीवित कछुए बरामद हुए। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई के बाद तस्कर से पूछताछ जारी है। मामले का औपचारिक खुलासा जीआरपी जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेगी।
विज्ञापन
इन बैगों में भरे हुए थे कछुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: वाराणसी के कैंट जीआरपी ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवपुर रेलवे स्टेशन पर कुम्भा एक्सप्रेस से एक शातिर कछुआ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बैगों में भरकर ले जाए जा रहे भारी मात्रा में जीवित कछुए बरामद किए गए हैं। कार्रवाई के बाद वन्यजीव तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कैंट जीआरपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुम्भा एक्सप्रेस के जरिए प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर शुक्रवार तड़के करीब 4:15 बजे शिवपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक यात्री को रोककर उसके सामान की तलाशी ली गई।

विज्ञापन

जीआरपी ने की कार्रवाई। - फोटो : संवाद
तलाशी के दौरान बैगों के अंदर ठूंस-ठूंसकर रखे गए बड़ी संख्या में जीवित कछुए बरामद हुए। एक साथ इतनी संख्या में कछुए मिलने से मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। जीआरपी ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर कछुओं को अपने कब्जे में ले लिया।

जीआरपी अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से तस्करी के पूरे नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि कछुओं की खेप किस स्थान से लाई गई थी और इसे किस राज्य या शहर में पहुंचाया जाना था। साथ ही इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

कैंट जीआरपी ने बताया कि मामले का औपचारिक खुलासा जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद बरामद कछुओं की संख्या, आरोपी की पहचान और उसके खिलाफ दर्ज की गई धाराओं सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की जाएंगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वन विभाग से भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें