फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति ने विष्णु सहस्त्रनाम का किया पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वकल्याण, संस्कृत उत्थान, शांति एवं महामारी मुक्ति के लिए अधिमास के पहले सोमवार को विष्णु सहस्त्रनाम से तुलसी सहस्त्रार्चन हुआ। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में स्थित पंचदेव मंदिर में कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल ने अनुष्ठान पूर्ण किया।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि अधिकमास में भगवान विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ एवं उपासना सर्वाधिक फलदायी होती है। इससे जीवन का हर पथ सहज, सरल और आसान हो जाता है। विष्णु सहस्त्रनाम में भगवान के सहस्त्र नामों का उल्लेख है। इसके अद्भुत श्लोक हर ग्रह और नक्षत्र को नियंत्रित करते हैं। इस पाठ से सहज ही काशी, कुरुक्षेत्र, गया एवं द्वारका आदि जाने का तथा सभी वेद पुराण शास्त्रों के स्वध्याय का मन्त्र-जप करने का पुण्य प्राप्त होता है। इस दौरान डॉ. राजकुमार मिश्र, प्रो. सुधाकर मिश्र, प्रो. महेंद्र पांडेय, कुलसचिव राजबहादुर एवं डॉ. सत्येंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें