फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने किया बेहाल, पूर्वांचल में अब तक का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार

Wed, 18 Apr 2018 11:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
धूप व गर्मी से परेशान रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनारस में मंगलवार अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान लगातार बढ़ने से गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को जहां पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा था। वहीं मंगलवार को यह तापमान दो डिग्री बढ़कर 43 पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान भी 25 पर आ गया है।

मौसम वैज्ञानिक राजीव बाटला के अनुसार मंगलवार सबसे गर्म दिन रहा। गमी में तापमान बढ़ने से लोगों को परेशानियां बढ़ेंगी। इसलिए इस गर्मी में खूब पानी पीकर, निकले।
विज्ञापन


उधर, गर्मी के इस मौमस में बिजली कटौती ने लोगों को और परेशान कर रखा है। मंगलवार को कई ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती रही। उधर, आईपीडीएस के तहत शहर में बिजली देने के लिए अंडर ग्राउंड बिजली के तारों के बिछाने का कार्य किया जा रहा है।

इसे 31 मार्च तक पूरा करना था, इसके बाद भी इस कार्य को पूरा करने की तिथि दो बार बढ़ने के बाद भी कार्य पूरा नहीं हुआ है। अब अगली तिथि बढ़ाने की तैयारी चल रही है।

गर्मी के बढ़ते ही पानी की हुई किल्लत

पानी नहीं दे रहे नल - फोटो : अमर उजाला
बनारस में गर्मी के बढ़ते ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की किल्लत काफी बढ़ गई है। ऐसी स्थिति में लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। शहरी क्षेत्र में भी उंचाई वाले क्षेत्र में पेयजल सप्लाई प्रभावित हो रही है।

कई क्षेत्रों में प्रेशर इतना कम हैं कि लोगों को पानी के लिए अतिरिक्त टुल्लू पंप लगाने पड़ रहे हैं। हैंडपंप भी पानी छोड़ चुके हैं, लेकिन इन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे परेशानी हो रही है।

जल संस्थान के सचिव राम कैलाश गुप्ता का कहना है कि शहर के पक्का महालों और चौक क्षेत्र में पानी की समस्या है, कुछ नलकूपों को रिबोर करने का कार्य भी किया जा रहा है। जल्द ही पानी की समस्या को लेकर व्यवस्था पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

फैक्ट फाइल

demo pic
- 20 लाख है शहर की आबादी
- 311 एमएलडी है पेयजल की आवश्यकता
- 135 लीटर परडे है उपलब्धता का मानक
- 92 लीटर परडे पर व्यक्ति हो रही सप्लाई
- 129 एमएलडी पानी की है कमी
- 3 बड़े नलकूपों का होना है रिबोर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें