फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में भाजपा सांसदों ने किया राज्यपाल के कार्यक्रम का बहिष्कार, इस कारण हुए नाराज

Tue, 17 Apr 2018 04:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
मीडिया को जानकारी देते रवींद्र कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बलिया में मंगलवार को राज्यपाल राम नाइक के कार्यक्रम का भाजपा के दो सांसदों और जिलाध्यक्ष ने बहिष्कार कर दिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा गांव स्थित सेंट जेवियर स्कूल  में आयोजित कार्यक्रम में तब बवाल हुआ जब वहां व्यवस्था को लेकर भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा, राज्यसभा के नव निर्वाचित सदस्य सकलदीप राजभर और  जिला अध्यक्ष उखड़ गए।
विज्ञापन


उन्होंने जिला प्रशासन और स्कूल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया और कार्यक्रम स्थल से चले गए। सलेमपुर से भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान उनके लिए न सही से बैठने की व्यवस्था की गई थी और ना ही पानी तक पूछा गया।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और विद्यालय आयोजकों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। जिले के अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें लोकसभा और राज्यसभा सांसदों का स्टेस का ज्ञान नहीं है।सांसदों का प्रोटकॉल क्या होता है उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत करने के दौरान उन्होंने आयोजन की व्यवस्था से अपनी नाराजगी जाहिर की। वह इसकी शिकायत पार्टी के उच्चाधिकारियों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करेंगे।

सांसद के जाने के बाद हालांकि काफी देर तक इस विषय को लेकर अधिकारियों व अन्य स्थानीय नेताओं के बीच प्रकरण को लेकर चर्चा होती रही। पूरे मामले पर स्कूल प्रबंधन का बयान अभी नहीं आया है। 
विज्ञापन

मेरा काम सुझाव देना, मानना न मानना सरकार का कामः राज्यपाल

राज्यपाल राम नाईक - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि सरकार को सुझाव देते है, उस पर अमल करना वह उनका  काम है। अखिलेश यादव को मैंने उनके कार्यकाल में कई बार सुझाव दिया लेकिन उन्होंने कभी भी मेरा सुझाव नहीं माना।

मैंने तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी सौ साल पूरा होने पर यूपी दिवस मनाने के लिए कहा था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। लेकिन योगी सरकार प्रदेश में आने के बाद मेरे सुझाव को मानी और यूपी दिवस मनाया गया।

सेंट जेवियर स्कूल में स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि अखिलेश सरकार के 5 साल के कार्यकाल को जनता ने देखा है। अब प्रदेश में भाजपा के योगी की सरकार है।

सरकार को एक साल पूरे हो चुके हैं और जनता इन 1 साल के कार्यकाल का आकलन कर रही है। दोनों सरकारों में कौन बेहतर है यह जनता ही तय कर सकती है। उन्होंने कहा कि बलिया में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की स्थापना हो चुकी है।

विश्वविद्यालय जल्द ही अपनी गति पकड़ लेगी और यहां के छात्र छात्राओं को बेहतर उच्च शिक्षा मिलनी शुरू हो जाएगी। विश्वविद्यालय के लिए उनके स्तर से जो भी मदद होगी वह उसके लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें