ट्राई टू फाइट फाउंडेशन संस्था के कार्यक्रम में बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
ट्राई टू फाइट फाउंडेशन नाम की संस्था वाराणसी में बहुत ही नेक काम कर रही है। यह संस्था मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चों की शिक्षा को लेकर काफी सजग है।
संस्था ने अपना वार्षिकोत्सव मनाया जिसमें संस्था के बच्चे शामिल हुए। ट्राई टू फाइट फाउंडेशन पूरे बनारस के मलिन बस्तियों के बच्चों को शिक्षित करने का कार्य कर रही है।
संस्था पिछले दो सालों से कूड़ा बीनने वाले बच्चों को शिक्षित करने का काम कर रही है। ट्राई टू फाइट फाउंडेशन ने 18 जनवरी को वाराणसी के पूर्णमासी लॉन में अपना दूसरा वार्षिकोत्सव मनाया, जिसमे इस संस्था के 250 बच्चे थे।