सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग विदेशी युवती को गुलाल लगाते दिख रहे हैं। आरोप है कि होली के दिन रंग लगाने के बहाने वाराणसी में विदेशी युवती के साथ बदसलूकी की गई। युवती कहती है कि मुझे उन महिलाओं के लिए खेद है, जो होली मना रही हैं।
विदेशी युवती से बदसलूकी का वायरल वीडियो पुराना है। यह तथ्य भेलूपुर पुलिस की जांच में सामने आया है। पुलिस का कहना है कि जिस जगह का वीडियो बताया जा रहा, वहां के सीसी फुटेज खंगाले गए, लेकिन कुछ नहीं मिल सका।
विज्ञापन
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग विदेशी युवती को गुलाल लगाते दिख रहे हैं। आरोप है कि होली के दिन रंग लगाने के बहाने वाराणसी में विदेशी युवती के साथ बदसलूकी की गई। युवती कहती है कि मुझे उन महिलाओं के लिए खेद है, जो होली मना रही हैं। उन्हें मौखिक, शारीरिक और यौन शोषण की दुखद यादों के साथ रहना पड़ रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही कमिश्नरेट पुलिस हरकत में आ गई। जांच में संबंधित स्थान अस्सी घाट पाया गया तो पुलिस वहां पहुंची। इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दूबे ने बताया कि फोर्स के साथ मौका मुआयना किया गया। स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के साथ ही सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। वीडियो में जो स्थान दिख रहा है, वहां अब काफी कुछ बदल गया है। वीडियो पुराना है। ऐसा प्रतीत हो रहा कि पुराना वीडियो वायरल करके शहर की छवि खराब की जा रही है। इसकी रिपोर्ट आला अफसरों को दी जाएगी। मामले में कानूनी कार्रवाई होगी।