फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: ट्रक की टक्कर से आधा दर्जन बच्चे घायल

Sun, 28 Apr 2019 11:22 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
हादसे में घायल हुए बच्चे
विज्ञापन

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के तराना ओवर ब्रिज के पास रविवार सुबह सात बजे जयपुरिया बाबतपुर स्कूल की स्कूल वैन को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तकरीबन आधा दर्जन बच्चे घायल हुए हैं।  

विज्ञापन


स्कूल वैन रविवार को स्कूल में एक प्रोग्राम की तैयारी के लिए बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान बनारस से बाबतपुर जा रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिसमें तकरीबन आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। 

जानकारी के मुताबिक घायल छात्रों को हरहुआ स्थित प्रज्ञा अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी अनुराग मिश्रा हरहुआ मामले के संबंध में पूछताछ कर रहे थे कि गुस्साई स्कूल महिला कर्मी के साथ उनकी झड़प हो गई। आरोप है कि बातचीत के दौरान महिला कर्मी ने उनके हाथ से मोबाइल छीनने की भी कोशिश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें