फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः ट्रक के केबिन में आग लगने से जिंदा चला चालक

Tue, 04 Sep 2018 08:55 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी के सोनभद्र में दर्दनाक में हादसा हो गया। यहां पर एक खड़े ट्रक में आग लग गई। ट्रक के अंदर सो रहा चालक जिंदा जल गया। फोरेंसिक लैब की टीम ने ट्रक की जांच की और नमूने लिए। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


जिले के डाला में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के अंदर खड़े ट्रक के केबिन में मंगलवार भोर में तीन बजे आग लगी। इसके चलते केबिन में सो रहे चालक मुंशीलाल केवट निवासी ग्राम नकझर, सीधी, मध्य प्रदेश की जलकर मौत हो गई। सूचना पर कंपनी की फायर ब्रिगेड पहुंची और आग बुझाकर चालक का शव बाहर निकाला।

सूचना पर पुलिस के साथ ही फैक्ट्री के कर्मचारी भी पहुंचे। कुछ लोगों के अनुसार केबिन में रखी बैटरी फटने से यह घटना हुई है। ट्रक में जहां बैटरी रखी जाती है, वह जगह सुरक्षित है। हालांकि शव देखकर लगता है कि चालक की मौत आग लगने से पहले ही हो गई थी।
विज्ञापन


घटना के वक्त ट्रक पर खलासी नहीं था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सीओ ओबरा डॉ. केजी सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना प्रतीत हो रही है। फिर भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें