दूसरी घटना इसी रोड के बीबीपुर मोड़ पर पौने छह बजे हुई, जहां आगरा से आलू लेकर जौनपुर जा रहा ट्रक बिजली के खंभे से टकराकर खंभे को तोड़ता हुआ पटरी पर पलट गया। जिससे ट्रक चालक रविकुमार यादव(22) घायल हो गया। गनीमत रही कि उस समय बिजली की आपूर्ति बंद थी।
इसी रोड पर लगभग छह बजे दिल्ली से जौनपुर होते हुए बनारस जा रही प्राइवेट एसी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया। घटना के दो मिनट पहले जौनपुर की ओर से लाई लाद कर आ रहा एक ट्रक खड़े ट्रक के बगल से निकलते समय असंतुलित होकर उसे छूता हुआ निकला, जिससे उस पर लदे लाई के बोरे फट कर सड़क पर गिरने लगे, तभी सामने से आ रही बस असंतुलित हो कर ट्रक में पीछे से भिड़ गई। जिससे बस का बाईं ओर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया चालक को भी हल्की चोट आई। एक साथ तीन - तीन दुर्घटनाओं से स्थानीय पुलिस को भी काफी भाग दौड़ करनी पड़ी।