फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रक और डंपर में टक्कर, एक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक और डंपर में टक्कर, एक चालक की मौत
विज्ञापन

कोईराजपुर गांव में रिंग रोड फेज-दो पर बृहस्पतिवार देर रात हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरहुआ (वाराणसी)। बड़ागांव थाना क्षेत्र के रिंग रोड फेज-दो पर कोईराजपुर गांव में एक ट्रक और डंपर के बीच भीषण टक्कर हुई। हादसे में डंपर चालक केबिन में फंस गया। कड़ी मशक्कत के बाद उसे केबिन से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।


हरहुआ डीह निवासी रामदुलार गौड़ के पांच बेटों में दूसरे नंबर का गौतम गौड़ (32) डंपर चलाता था। बृहस्पतिवार की देर रात वह रिंग रोड पर गलत लेन से डंपर लेकर हरहुआ से राजातालाब की तरफ जा रहा था। कोईराजपुर गांव में सामने से राजातालाब की तरफ से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक से डंपर की जोरदार टक्कर हुई। टक्कर लगने के बाद डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गौतम केबिन में फंस गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मंगवाया। दो जेसीबी की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। घायल चालक की बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गौतम की अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन


हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने नहीं की कोई मदद

स्थानीय लोगों ने कहा कि रिंग रोड पर पेट्रोलिंग करने वाले लोगों को कई बार फोन करके सूचना दी गई। करीब एक से डेढ़ घंटे बाद पेट्रोलिंग करने वाली टीम घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान केबिन में फंसे डंपर चालक को निकालने के लिए लगे लोगों और हाईवे पेट्रोलिंग टीम के बीच नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हाईवे पेट्रोलिंग टीम से कोई मदद नहीं मिल सकी।



वाहन की टक्कर से कार चालक की मौत


मिर्जामुराद (वाराणसी)। डंगहरिया गांव के पास नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की भोर में एक कार चालक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान कार चालक की मौत हो गई। सूचना पाकर मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

कार सवार अनमोल ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाला चालक पंजाब के अमृतसर जिले के बटाला रोड स्थित मुस्तफाबाद निवासी बलराम सिंह (38) था। अनमोल ने बताया कि वह अपने चार साथियों के साथ कार से वाराणसी के लिए जा रहे थे। डंगहरिया गांव के समीप नेशनल हाईवे पर इनकी कार का पिछला टायर फट गया था। कार चालक बलवंत टायर बदल रहा था। इसी दौरान प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रहे तेज रफ्तार वाहन ने बलराम को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें