फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चंदौली में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, ऑटो सवार दो की मौत

Sun, 22 Nov 2020 01:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के इलिया मोड़ के पास रविवार की सुबह एनएच-2 पर ट्रक ऑटो की जबरजस्त टक्कर हो गई। इसमें ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन

घटना में मृत दोनों बिहार के भभुआ जिले के चैनपुर थाना के लोदीपुर गांव के निवासी है। दोनों पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से वापस लौट रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


बिहार के भभुआ जिला के चैनपुर थाना के लोदीपुर गांव के निवासी अमित मिश्रा(20) और अजय खरवार(19) पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से सवारी छोड़कर वापस लौट रहे थे। ऑटो सवार चंदौली इलिया मोड़ के समीप पहुचे ही थे कि तभी पीछे से आ रहै तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

टक्कर इतना जबरदस्त था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और ऑटो सवार दोनों युवक के नीचे आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ था।

घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज अगली कार्रवाई में जुट गई। मृतक के मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सुचित किया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।

आनन-फानन दर्जनों की संख्या परिजन और ग्रामीण पहुचे। परिजनों ने बताया कि अमित मिश्रा तीन भाइयों में सबसे छोटा था, वहीं अजय कुमार उर्फ पिंटू चार भाइयों में दूसरे नंबर का है। दोनों की मौत के बाद गांव के तिलोक पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए इससे वहां भीड़ लग गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें