रात करीब 12 बजे शहर से सटे कुत्तूपुर चौराहे के पास ट्रक को ओवरटेक कर स्कार्पियो सवारों ने रोक लिया। सफेद रंग की स्कार्पियो पर बिहार का नंबर था। चालक को ट्रक के केबिन से खींचकर नीचे उतारा और पिटाई करते हुए उसे स्कार्पियो में बैठाकर वापस शाहगंज की ओर चले गए।
चौराहे पर हुई इस घटना से लोग सन्न रह गए। तत्काल सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सरायख्वाजा थाने की पुलिस ने छानबीन शुरू की। ट्रक को किसी तरह पूर्वांचल विवि पुलिस चौकी पर लाया गया। नंबर के आधार पर मालिक से संपर्क कर उसे सूचना दी।
एसओ सरायख्वाजा सुधीर कुमार का कहना है कि घटना के बाद चालक ने मालिक से संपर्क किया था। स्कार्पियो की मरम्मत के लिए चालक के खाते में धनराशि भेजने की बात हुई थी। इसके बाद से चालक का पता नहीं। स्कार्पियो सवार लोगों और चालक की तलाश की जा रही है।