पोस्ट ऑफिस में पांच हजार से ज्यादा पैकेट पार्सल डंप
महाकुंभ के दौरान पोस्ट ऑफिस में पार्सल की डिलिवरी नहीं हो पा रही है। प्रधान डाकघर विशेश्वरगंज और छावनी में लगभग पांच हजार पार्सल पैकेट डंप पड़े हुए हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।
काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि पोस्ट ऑफिस से पार्सल पैकेट भेजना आसान है। यहां सस्ते दर पर पार्सल बुक होता है। पोस्ट ऑफिस का पार्सल डेढ़ से दो माह तक डिलिवरी नहीं हो पा रहा है। डाक घर में पार्सल डंप हैं। डिलिवरी कब होगी, कोई बताने वाला नहीं है।