श्री काशी विश्वनाथ धाम का मुख्य परिसर द्वार।
- फोटो : Amar Ujala
महाशिवरात्रि पर बाबा के शृंगार के लिए कोलकाता से 20 लाख से अधिक मदार की माला आएगी। इसको लेकर कारोबारियों ने ऑडर दे दिए हैं। भदोही, मिर्जापुर आदि जिलों से भी बेलपत्र, धतूरा, दुर्वा, कमल, अंगारी, बेर, सरसों के फूल व गेहूं की बालियां आदि मगाए जाएंगे। पूर्वांचल भर के कारोबारी भी यहां से खरीदारी करेंगे।
महाशिवरात्रि पर बाबा को प्रिय वेलपत्र, धतुरा व मदार की माला की काफी मांग होती है। मदार की माला का पूर्वांचल में उत्पादन न होने से व्यापारी कोलकाता से मगाएंगे। दर्जनभर व्यापारी वहां से माला मगाएंगे। व्यापारी फिरोज विश्वास, शिवम कुमार ने बताया कि यहां खपत ज्यादा होने से कोलकाता से मदार की माला के लिए ऑडर दिए गए हैं।
यहां 20 लाख से अधिक माला मगाई जाएगी। 22 फरवरी से ही कारोबारी मदार की माला स्टोर करने लगेंगे। इस बार कोलकाता में मौसम मदार के फूल के अनुकूल है। ऐसे में इसके दाम ज्यादा बढ़ने की उम्मीद नहीं है। महाशिवरात्रि पर 20 से 25 रुपये प्रति माला बिकेगी। अभी 10 से 15 रुपये प्रति माला है। बेलपत्र व धतुरा भदोही व मिर्जापुर से आएगा। छोटे गेंदें की माला की भी मांग ज्यादा होती है।