जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नौशहरा निवासी मुन्नी बानो ने पति पर मारपीट कर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। उसने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
मुन्नी बानो के अनुसार उसकी शादी को 25 साल हो चुके हैं। उसकी सात संतानों में पांच लड़के और दो लड़कियां हैं। शराब के नशे में पति आए दिन उसे मारता-पीटता है।
बुधवार शाम वह शराब पीकर घर पर आया और मारपीट कर तीन तलाक दे कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पत्नी का आरोप है कि वह दूसरी शादी के चक्कर में उससे मारपीट करता है। देर रात तक केस दर्ज नहीं हुआ था।