फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ पर प्रताड़ित करने का आरोप-

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा ने एसओ पर लगाया
विज्ञापन

प्रताड़ित करने का आरोप
दरोगा बोला- यही हाल रहा तो तो आत्महत्या कर लूंगा
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। मातहत दरोगा ने सीओ सिटी सर्किल के एक एसओ पर केस की विवेचना को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसी मामले में सोमवार को एसओ से कहासुनी के दौरान दरोगा की तबीयत बिगड़ गई और उसे जिला अस्पताल में उपचार कराना पड़ा। दरोगा ने धमकी दी है कि अगर यही हाल रहा तो तो वह आत्महत्या करने को भी विवश हो सकता है।
विज्ञापन

फोन पर बुधवार को दरोगा ने बताया कि अनुशासन के नाम पर एसओ उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। अपनी बात रखने के लिए उसे अधिकारियों के पास नहीं जाने दे रहे हैं। दरोगा ने बताया कि उसके पास अपराध संख्या 114/ 2018 मारपीट के एक केस की विवेचना की फाइल है। इसको एसओ ने तीन महीने से अपने पास रख लिया है। कोर्ट और वरिष्ठ अधिकारियों के फाइल के बारे में पूछने पर एसओ गुमराह करते हैं कि फाइल विवेचक के पास है। दरोगा के अनुसार, सोमवार को एसओ की प्रताड़ना से उसकी तबीयत बिगड़ गई। दरोगा ने आरोप लगाया कि उससे जाति के आधार पर भी भेदभाव किया जा रहा है। उधर, आरोपी एसओ का कहना है कि दरोगा को अधिकारियों से लिखित शिकायत करनी चाहिए। वह मीडिया में क्यों शिकायत कर रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी एसओ एक सफेदपोश का करीबी है। पूर्व एसपी ने इस एसओ की कई फाइलें भी खोली थीं।
विज्ञापन

कोट...
मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। किसी के दबाव में कोई गलत कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
- रविशंकर छवि, पुलिस अधीक्षक।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें