फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक का दंश झेल रहा पति, अदालत परिसर में रो पड़ा

Wed, 17 May 2017 05:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
तीन तलाक
विज्ञापन
अभी तक तो तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं के मामले ही प्रकाश में आते रहे लेकिन मंगलवार को दीवानी न्यायालय में एक ऐसा पति भी सामने आया जो पत्नी के दबाव में दिए गए तीन तलाक का दंश झेल रहा है।
विज्ञापन


दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में छत्तीसगढ़ से जमानत कराने आए पति शाहिद अली मीडिया कर्मियों के सामने फफक पड़ा। कहा कि पत्नी फ़िरदौस व उसके रिश्तेदारों के दबाव में तीन तलाक दे दिया था, लेकिन इससे उसका घर उजड़ गया। व्यवसाय चौपट हो गया ।

उसने प्रधानमंत्री व चीफ जस्टिस से तीन तलाक खत्म करने की मांग करते हुए कहा कि तीन तलाक में संभलने का मौका ही नहीं मिलता। एक झटके में संबंध खत्म हो जाता है । यह व्यवस्था बहुतों का घर उजाड़ चुकी है, इसे जल्द से जल्द खत्म किया जाए।
विज्ञापन


उसका कहना है कि पत्नी फिरदौस ने दूसरी शादी करने के लिए दबाव बनाकर उससे दिसंबर-2015 में तीन तलाक ले लिया। तलाकनामा में दोनों पक्षों व उनके परिवार वालों की उपस्थिति में पत्नी के कहने पर तीन तलाक दिए जाने का जिक्त्रस् है।

फिरदौस निवासी मोहल्ला रिजवी खां से शाहिद का निकाह 19 अप्रैल 2008 को हुआ था। उसने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा शाहिद व ससुराल वालों पर किया है कि दो लाख रुपए की मांग को लेकर उसे मारपीट कर मायके पहुंचा दिया गया । इसी मामले में शाहिद जमानत कराने कोर्ट में आया था। कोर्ट से उसे अंतरिम जमानत मिल गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें