फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री की नसीहत- बेताब न हों विपक्षी दल,अपना कार्यकाल याद कर लें

Wed, 17 May 2017 05:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही
विज्ञापन
ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने विपक्षी दलों पर करारा हमला बोला है। यूपी की योगी सरकार की कानून-व्यवस्था पर पत्रकारों के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने विपक्षी दलों को नसीहत देते हुए कहा कि इतना बेताब न हों, धैर्य रखें। विपक्षी दलों को अपना कार्यकाल याद करना चाहिए।
विज्ञापन


लंबे समय से बिगड़ी कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाने को चुनौती की तरह लिया गया है। इसे जल्द ही पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा। 
ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री के आगमन पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी और अपना दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षी दलों को इतना बेताब नहीं होना चाहिए। थोड़ा धैर्य रखना चाहिए।

  विपक्षी दलों  को अपना कार्यकाल याद करना चाहिए। कई वर्षों से प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ी है। हमारी सरकार को आए अभी चंद दिन ही हुए हैं। जल्द ही यूपी में भी कानून व्यवस्था पटरी पर होगी।
विज्ञापन


भदोही जिले के बैराखास गांव निवासी छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के जवान सुलभ उपाध्याय के नक्सली हमले में शहीद होने के मसले पर उन्होंने कहा कि यह मामला सरकार के संज्ञान में है। इस पर पूरा काम किया जा रहा है। अनुप्रिया ने निकाय चुनाव पर भी बोला। कहा कि निकाय चुनाव पर मंथन चल रहा है, जल्द ही निर्णय सामने आ जाएगा।

बता दें ‌ कि दिल्ली से मिर्जापुर जाते समय ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर वह मीडिया से बातचीत कर रहीं थीं। केंद्रीय मंत्री दिल्ली-मंडुवाडीह एक्सप्रेस ट्रेन से ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं थीं, जहां से सड़क मार्ग से उन्हें मिर्जापुर जाना था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें