फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के महोत्सव में फैशन का तड़का: तिरंगा टैटू का क्रेज, तिरंगा साड़ी..कुर्ते और टोपी खरीद रहे लोग

Sat, 13 Aug 2022 11:43 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों में देशभक्ति का रंग देखने को मिल रहा है। देश की आजादी के दिन को खास अंदाज में मनाने के लिए लोग तिरंगा कपड़ा खरीद रहे हैं। वहीं, अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए युवा तिरंगे का टैटू बनवा रहे हैं। 
विज्ञापन
तिरंगा साड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस को दो दिन बचे हैं। पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। बाजार में खरीदारी भी जोरों पर चल रही है। हेयरबैंड से लेकर टोपियां भी तिरंगे में आ गई हैं। तिरंगे की बिक्री भी बढ़ गई है। छात्र-छात्राएं ही नहीं युवक, युवतियां व महिलाएं भी आजादी का जश्न मनाने के लिए झंडे के साथ तिरंगा टोपी, हेयरबैंड, रिस्टबैंड सहित अन्य चीजें खरीद रही हैं। 
विज्ञापन


तिरंगा परिधान के साथ मैचिंग एसेसरीज बाजारों में धूम मचा रही हैं। देश की आजादी के दिन को खास अंदाज में मनाने के लिए लोग तिरंगा कपड़ा खरीद रहे हैं। लंका, गोदौलिया, बेनियाबाग, दालमंडी में महिलाएं सफेद कुर्ती के साथ केसरिया दुपट्टा और हरे रंग का प्लाजो व सलवार खरीद रही हैं। तिरंगे वाली साड़ी की भी खूब मांग है। 
 
तिरंगे रंग की ज्वेलरी की भी डिमांड
लंका स्थित दुकान के संचालक रमेश ने बताया कि तिरंगे परिधान के साथ मैचिंग एसेसरीज के लिए महिलाएं व युवतियां ज्वेलरी खरीद रही हैं। बाजार में हरे, सफेद व केसरिया रंग के मोती ओर स्टोन के झुमके, ब्रेसलेट, रिंग की खूब बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

 
तिरंगा टैटू का भी क्रेज
देश की आन बान शान तिरंगा अब युवाओं के हाथ, गर्दन और बाजू पर भी दिखेगा। अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए युवा तिरंगे का टैटू बनवा रहे हैं। पुरुषों के साथ ही महिलाओं में भी इसका क्रेज है। रथयात्रा स्थित दुकान संचालक गोगीया ने बताया कि रोज तीन से चार लोग तिरंगे झंडे का टैटू बनवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें