फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह जुलाई को सुभासपा मैदान में शहीद पुलिसकर्मियों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

Sat, 04 Jul 2020 05:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर।
विज्ञापन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक शिवपुर भरलाई में हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष शशिप्रताप सिंह ने बताया कि छह जुलाई को पुलिस के सम्मान में सुभासपा मैदान में शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। कहा कि कानपुर में हुई निर्मम पुलिस की हत्या, प्रयाग राज में एक ही परिवार की हत्या, भगतुआ  चौबेपुर की हत्या को लेकर भागीदारी संकल्प मोर्चा छह को घर घर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर शोकसभा का आयोजन होगा।

विज्ञापन


कहा कि वाराणसी में बीजेपी नेताओं ने पुलिस पर हाथ उठाया। सत्ता के नशे में लॉ एंड आर्डर को तार-तार किया गया। सुभासपा पुलिस के स्वभिमान के साथ रहेगी, जनता के रक्षक को अपनी जागीर समझने वाले बीजेपी नेताओं पर रासुका लगाने की मांग राज्यपाल को पत्र भेजकर होगी। सरकार की बर्खास्तगी के लिये काली पट्टी बांधकर धरना दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें