फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, गाजीपुर में पांच और मिर्जापुर में 4 पॉजिटिव मिले 

Sat, 04 Jul 2020 04:32 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर/मिर्जापुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर जनपद में शनिवार को पांच पॉजिटिव मरीज मिले। अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 365 हो गई हैं। उधर शम्मे गौसिया अस्पताल सहेड़ी से शनिवार को छह मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए। जिले में अब तक कुल 314 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए हैं, जबकि चार की मौत हो चुकी है। यहां कुल एक्टिव केस 41 बचे हैं। जिले में अब तक 9146 लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है। जिसमें से 356 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

विज्ञापन


मिर्जापुर जिले में शनिवार को चार कोरोना मरीज मिले है। इसमें दो नगर के गैबीघाट निवासी हैं और दो प्रयागराज और लखनऊ में हैं।  जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 133 हो गई है। 73 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 59 एक्टिव केस है। अब तक एक की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें