फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आतंकी हमले में मृतकों को समर्पित रही गंगा आरती, दशाश्वमेध घाट पर दी गई श्रद्धांजलि

Wed, 23 Apr 2025 09:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: पहलगाम में आतंकी हमले में मृत लोगों को गंगा आरती के दौरान श्रद्धांजलि दी गई। दशाश्वमेध घाट पर पहुंचे हजारों पर्यटकों व गंगा आरती करने वाले अर्चकों ने दो मिनट का मौन व्रत रखकर श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
गंगा आरती के दौरान हमले में मृत लोगों को दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशाश्वमेध घाट पर बुधवार को हुई गंगा आरती आतंकी हमले में मारे गए लोगों को समर्पित रही। अर्चकों के साथ हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। सात अर्चकों ने मां गंगा में दीपदान कर मृत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, आशीष तिवारी, इंदुशेखर शर्मा, हनुमान यादव आदि रहे। 

विज्ञापन




सात अर्चकों द्वारा गंगा में दीपदान कर आतंकी हमले में मृत सभी आत्माओं को श्रंद्धाजलि दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, संस्थापक सदस्य इंदु शेखर शर्मा, सचिव हनुमान यादव समेत हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद।



विश्वनाथ मंदिर में हुआ अति रुद्र पाठ
पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से बुधवार को अति रुद्र पाठ हुआ। कश्मीर में पर्यटकों पर हुए हमले के प्रतिकार के लिए वैदिक विद्वानों ने रोष और क्रोध के रौद्र स्वरूप में महादेव के अति रुद्र स्वरूप का आह्वान कर प्रतिकार का संकल्प लिया। बाबा विश्वनाथ सनातनधर्मियों के आत्मबल में वृद्धि और प्रतिकार के भाव में अभिवृद्धि की कामना की और मंत्रोच्चार के साथ अति रुद्र का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें; Pahalgam Attack: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद वाराणसी में अलर्ट, गंगा आरती से पहले चला चेकिंग अभियान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें