जिला भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को पार्टी में शामिल होते व्यवसायी त्रिभुवन सिंह और अभिषेक सिंह स?
- फोटो : GHAZIPUR
जिले के व्यवसायी त्रिभुवन नारायण सिंह और उनके पुत्र अभिषेक सिंह ने मंगलवार को समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होेंने करीब 300 समर्थकों को मिस्ड कॉल के जरिये भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से जोड़ा।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि पिता-पुत्र के भाजपा में आने से पार्टी मजबूत होगी। जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में भाजपा में लोगों के आने से पार्टी को ऊर्जा मिली है। इससे पूर्व व्यवसायी पिता-पुत्र दोपहर को जमानिया तिराहे से गाजेबाजे के साथ छावनी लाइन स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। इस दौरान अभिषेक सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी और पूर्व मंत्री मनोज सिन्हा की ओर से किए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़कर कार्य करने की इच्छा हुई। इस अवसर पर पंचायत चुनाव में पार्टी निलंबित भाजपा के पूर्व मंत्री राजेश सोनकर को पार्टी की पुन: सदस्यता ग्रहण कराई गई।