कपसेठी वनवासी बस्ती की दर्जनों महिलाएं बुधवार की शाम वाराणसी भदोही मार्ग पर अचानक पहुंचकर कपसेठी थाना गेट के पास खाली बाल्टी लेकर सड़क पर प्रदर्शन करने लगी महिलाओं का कहना था कि महिनो से पूरी बस्ती के लोग पेय जल की समस्या से जूझ रहे हैं।
बार-बार कहने के बावजूद भी ग्राम प्रधान व ब्लॉक कर्मचारी हमारी बात को नहीं सुन रहे हैं कुछ देर तक हंगामा करने के बाद लोगों के समझाने बुझाने पर महिलाएं इस शर्त पर वापस गई की गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय पर पीने के पानी के लिए प्रदर्शन करेगी और जब तक उक्त बस्ती में हैंडपंप ठीक नहीं कराया जाएगा तब तक वह आंदोलन करती रहेगी।
बताया जाता है कि उक्त बस्ती में दो दर्जन से अधिक वनवासियों का घर है तथा सैकड़ो की संख्या में लोग रहते हैं पीने के पानी के लिए बस्ती में लगाए गए दो हैंड पंप काफी समय से बिगड़ा पड़ा है बस्ती का एकमात्र कुआं भी सूख गया है जिसके चलते बस्ती के लोगों को काफी दूर पाल बस्ती में आकर पानी ले जाना पड़ रहा है जिसके लिए उन्हें काफी जील्लत झेलनी पड़ रही है।
प्रदर्शन में शामिल सुदामा देवी ,उर्मिला देवी, सितारा ,बदमा, प्रभा, नगीना, संगीता ,ने बताया कि पीने के पानी की समस्या के चलते बस्ती के लोग काफी परेशान हैं किसी तरह से घर से दूर-पाल बस्ती से अनुनय विनय कर पानी लाकर पी रहे हैं जबकि ग्राम प्रधान बिगड़े हैंड पंप को ठीक कराने के बजाय केवल आश्वासन दे रहा है।
ब्लॉक कर्मी हैड पंप ठीक कराने के लिए प्रधान के पास जाने की बात कह कर तड़का देरहे हैं ऐसी स्थिति में हम लोग कहां जाएं हम लोग तो किसी तरह से दूर से पानी लाकर पी ले रहे हैं लेकिन सबसे अधिक परेशानी पशुओं को हो रही है बेजान जानवर पानी के लिए तड़प रहे हैं।
ग्राम प्रधान सुजीत कुमार का कहना है कि मामला आज मेरे संज्ञान में आया है हम मिस्त्री लेकर जा रहे हैं और तत्काल हैंड पंप को ठीक करवा दूंगा।