फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: काशी की संस्कृति से रूबरू होंगे आदिवासी युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत अलग-अलग प्रदेश क े 10 जिलों के 200 आदिवासी युवाओं को शहर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। उनके लिए नेहरू युवा केंद्र की ओर से बीएचयू में सात दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी रविवार को सर्किट हाउस में नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक अनिल कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन

उपनिदेशक ने बताया कि इसका आयोजन 20 से 26 फरवरी तक बीएचयू के शताब्दी भवन सभागार व विज्ञान संगोष्ठी सभागार में होगा। कार्यक्रम में हर दिन विषय विशेषज्ञों की ओर से शैक्षणिक सत्र चलाए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराए जाएंगे। जिला युवा अधिकारी निखिल गुप्ता ने बताया कि आदिवासी युवाओं को प्रेरणादायी जिलों में भ्रमण कराकर विकास के नए आयाम और योजनाओं से परिचित कराया जाएगा। आदिवासी युवाओं को काशी विश्वनाथ धाम, घाट, सारनाथ, औद्योगिक क्षेत्र, काशी हिंदू विश्वविद्यालय में स्थापित सुपर कंप्यूटर, ऐतिहासिक स्थल आदि का भ्रमण कराया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सुकमा, कानकेर, राजनादगांव, ओडिसा के कालाहांडी, झारखंड के गुमला, लोहारदगा, बंगाल के सिंहभूमि, तेलंगाना के भद्राद्री, आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के युवा शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें