वाराणसी के गोपीगंज नगर के एक मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब सोमवार को देर शाम एक आदिवासी किशोरी के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ की। किशोरी शौच करने के लिए खेत में गई थी। शोर मचने पर घरवालों ने पीटकर आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया।
रात करीब आठ किशोरी बाहर जा रही थी। उसी समय नगर के ही दो मनबढ़ युवक अंधेरे का लाभ उठाकर किशोरी के मुंह को दबा कर उसके साथ जोर जबरजस्ती करने का प्रयास करने लगे।
किशोरी के शोर मचाने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को दौड़ाकर पकड़े और उनकी पिटाई करके पुलिस के हवाले कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।किशोरी के परिजन किशोरी के साथ थाने में बैठे थे। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।