बैलून से उड़ान भरने के लिए पर्यटन विभाग ने पांच सौ रुपये टिकट दर तय किया है। पर्यटन विभाग के कार्यालय (सांस्कृतिक संकुल, चौकाघाट) से टिकट प्राप्त किया जा सकता है। एटीसी के देखरेख में हॉट एयर बैलून उड़ान भरेंगे। बैलून अधिकतम एक हजार फीट तक उड़ान भरेगा।
बैलून उत्सव हवा के रुख पर भी निर्भर रहेगा, लिहाजा पायलट लगातार एटीसी के निर्देशों का अनुपालन करते हुए सुरक्षित ऊंचाई पर उड़ान भरेंगे। बैलून को उड़ाने और उतारने के लिए चार स्टेशन बनाए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक सीएचएस खेल मैदान, बरेका खेल मैदान, सिगरा स्टेडियम, राजघाट के सामने डोमरी रेत से बैलून की उड़ान होगी।
उड़ान का संचालन करने वाले कर्मचारियों के मुताबिक जहां से उड़ान होगी वहीं पर बैलून उतारना कठिन होता है। इसलिए उड़ाने और उतारने के लिए चार स्टेशन बनाए गए हैं। चारों स्टेशन आपस में तालमेल बैठाते हुए सुरक्षित उड़ान भरेंगे।
हॉट एयर बैलून की उड़ान काफी हद तक हवा के रुख पर निर्भर करेगी। संचालन के लिए पोलैंड की प्रशिक्षित विदेशी महिला पायलट सहित आठ पायलट वाराणसी पहुंच चुके हैं। - कीर्तिमान श्रीवास्तव, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी