फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU Hospital: बच्चों के इलाज की राह होगी आसान, बाल सर्जरी विभाग में शुरू हुईं नई सुविधाएं; NICU का उद्घाटन

Sat, 10 Aug 2024 10:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: आईएमएस सर्जरी विभाग में बच्चों के इलाज के लिए नई सुविधाएं शुरू की गई हैं। इससे काफी लाभ मिलेगा। साथ ही मेडिकल गैस प्लांट का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
नई आईसीयू का उद्घाटन करते हुए प्रो. एसएन संखवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस बीएचयू के बाल सर्जरी विभाग में नए ऑपरेशन थिएटर, यूरो लैब, एनआईसीयू सहित अन्य सुविधाओं का शनिवार को शुभारंभ हुआ है। इससे बच्चों के इलाज की राह आसान होगी। आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने कहा कि इन सुविधाओं से बाल सर्जरी विभाग बेहतर सुविधाओं को देने वाले विभाग के तौर पर उभरेगा। इसका लाभ बच्चों को मिलेगा।

विज्ञापन


बाल सर्जरी विभाग में नए पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड, नए ऑपरेशन थियेटर, नई एनआईसीयू, के साथ ही मेडिकल गैस प्लांट का भी अनावरण किया गया है। बाल सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. वैभव पांडेय ने बताया कि इस तरह के मेडिकल गैस प्लांट की जरूरत लंबे समय से थी।

 नए सिरे से बनकर तैयार एनआईसीयू में अत्याधुनिक सुविधा वाला वेंटिलेटर भी है। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सक प्रो. सरोज चूड़ामणि, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. केके गुप्ता, डाॅ. अमितनंदन धर द्विवेदी, प्रो. अजय नारायन गंगोपाध्याय, प्रो. एसपी मिश्रा, प्रो. विक्रम गुप्ता के साथ ही अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें