फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधानी से चलें, बचाएं अनमोल जीवन

विज्ञापन
नगर के द्वारिकापुरी कालोनी स्थित एक कोचिंग सेंटर में अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। यातायात नियमों के पालन के प्रति लोगों के जागरूक न होने के कारण ही सड़क हादसे होते हैं। इसके लिए प्रशासन के साथ-साथ अभिभावक भी जिम्मेदार हैं। अधिकारियों को चाहिए कि वे सख्ती से यातायात नियमों का पालन कराएं और अभिभावक भी नाबालिगों को वाहन न चलाने दें। ऐसा करके हादसों में कमी लाने के साथ अनमोल जीवन को सुरक्षित किया जा सकता है। रविवार को नगर के द्वारकापुरी कॉलोनी स्थित जीनियस कोचिंग परिसर में छात्राओं ने ये विचार रखे। मौका था अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत ‘सड़क दुर्घटना के लिए जिम्मेदार कौन’ विषय पर आयोजित परिचर्चा का।
विज्ञापन

छात्राओं ने कहा कि हर किसी को जल्दी है। जिंदगी रेस की तरह हो गई है। कोई इंतजार ही नहीं करना चाहता। इसी चक्कर में नियमों का उल्लंघन करने से दुर्घटना होती है। छात्राओं ने कहा कि खराब सड़कें, ओवर स्पीड, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट, शराब पीकर वाहन चलाने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन से बात करने, छुट्टी होने पर झुंड में सड़क के बीचोंबीच साइकिल या बाइक चलाने के कारण हादसे हो रहे हैं। इसे रोकने के लिए प्रशासन को और सख्ती करनी होगी। छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे स्वयं और परिवार के लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन से बात न करने का संकल्प दिलाएंगी। आयोजन में छात्राओं और अन्य को मिलाकर 100 से अधिक लोगों ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें