फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रैवल संचालक करता था अवैध असलहों की तस्करी, बच्ची के हाथ में थमा दी थी पिस्टल; आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Jun 2026 05:46 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सारनाथ पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत ट्रैवल संचालक बृजेश मिश्रा को गिरफ्तार कर उसके पास से दो पिस्टल, 12 कारतूस और बुलेट बरामद की। आरोपी ट्रैवल कारोबार की आड़ में अवैध हथियारों की तस्करी करता था। 9 एमएम का प्रतिबंधित कारतूस भी मिला। 48 घंटे में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
ट्रैवल संचालक करता था अवैध असलहों की तस्करी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के आरोपी ट्रैवल संचालक बृजेश मिश्रा को सारनाथ पुलिस ने बीती रात हृदयपुर अंडरपास से गिरफ्तार किया। 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के दौरान सारनाथ पुलिस ने आरोपी के पास से .32 बोर की दो पिस्टल, 9 एमएम समेत 12 कारतूस और एक बुलेट बरामद की है। पूछताछ में ट्रैवल संचालक ने कबूला कि वह ट्रैवल धंधे की आड़ में अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त भी करता था। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह पुलिस लाइन में डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सारनाथ थाना क्षेत्र के हीरामनपुर का निवासी है। बृजेश स्मैक का आदी भी है। रंजिश में हत्या करने की नीयत से पिस्टल रखी थी। 

एडीसीपी वरुणा लिपि नगायच ने बताया कि मनबढ़ बृजेश ने अपनी पांच साल की बच्ची के हाथ में भी पिस्टल थमा दी थी। पेशे से ट्रैवल संचालक और कारोबार की आड़ में अवैध असलहों की तस्करी करता था। टीम को सूचना मिली थी कि बृजेश मिश्रा बुलेट से हृदयपुर रिंग सड़क से गुजरने वाला है। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। बृजेश के मोबाइल और व्हाट्सएप चैट से कुछ संदिग्ध नंबर भी सामने आए हैं, जिन्हें ट्रेस कराया जा रहा है। अवैध असलहा बिक्री करने वालों की भी कुंडली खंगाली जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस के इस्तेमाल वाली गोली भी आरोपी के पास से मिली
अवैध असलहों की तस्करी में गिरफ्तार बृजेश मिश्रा के पास से पुलिस ने एक कारतूस 9 एमएम की बरामद की है, जो प्रतिबंधित है। 9 एमएम का कारतूस सिर्फ पुलिस इस्तेमाल करती है। एक युवक का नाम बृजेश ने लिया है, उसकी पहचान पुलिस करा रही है।
विज्ञापन

अवैध असलहा की तस्करी में 48 घंटे के अंदर आठ आरोपी गिरफ्तार
वरुणा जोन के सारनाथ सर्किल ने 48 घंटे के अंदर अवैध असलहा तस्करी से जुड़े आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि चोलापुर और सारनाथ थाने की पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों पर सीधा प्रहार किया है। .32 बोर के असलहे और कारतूस बरामद किए गए। आठ आरोपियों को जेल भेजा गया। बिहार के कुछ तस्करों पर भी पुलिस ने अपनी निगरानी बढ़ाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें