मंडुवाडीह सब्जी मंडी के पास शाम 6.30 बजे तेज आवाज के साथ ट्रांसफॉर्मर से चिंगारी निकली। इसके बाद सब्जी मार्केट और आसपास के घरों की बिजली कट गई। शाम करीब 7 बजे इंडस्ट्रियल एरिया चांदपुर में भी तार से चिंगारी निकलती रही। बिजली तो आई, लेकिन लो वोल्टेज से निजात नहीं मिल सकी।
चौबेपुर में भोर में गुल हुई बिजली, दोपहर में आई
चौबेपुर। ग्रामीण इलाकों में चौबेपुर क्षेत्र के अजांव गांव में केबल फॉल्ट होने के कारण बुधवार भोर 4 बजे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। घंटों मशक्कत के बाद गरथौली उपकेंद्र के बिजली कर्मचारियों ने फॉल्ट दुरुस्त किया, तब दोपहर डेढ़ बजे आपूर्ति बहाल हुई।
कछवा में चार घंटे बाधित रही बिजली
कछवा रोड। सेवापुरी ब्लॉक के ठटरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े रूपापुर एवं पूरे फीडर की बिजली आपूर्ति बुधवार शाम 4 बजे से बाधित रही। इस वजह से रामसिंहपुर, बीरबलपुर, लक्षापुर, पूरे, मुस्लिमपुर, कटैया, खोचवा, चित्रसेनपुर, ठटरा, छतेरी सहित अन्य गांवों की बिजली आपूर्ति रात 8 बजे तक बाधित रही।