फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लोगों को जान से मारने का इरादा है क्या...': परिवहन मंत्री ने हाईवे पर रोकवाई ओवरलोड बस, सीज करने का निर्देश

Sat, 27 Jul 2024 11:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Bhadohi News: सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। परिवहन मंत्री ने बीच रास्ते बस को रोकवाया। बस की छत पर भारी-भरकम सामान बांधकर रखा गया था। इस पर दयाशंकर सिंह ने चालक और परिचालक की जमकर क्लास लगाई। साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
ओवरलोड बस के अंदर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे के परिहवन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शनिवार को प्रयागराज से भदोही आते समय जिले की सीमा ओवरलोड चल रही एक निजी बस को सीज करने का निर्देश दिया। वहीं चालक, खलासी के साथ बस मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। दरअसल, सूबे के परिवहन मंत्री का शनिवार को भदोही जिले में दौरा था।

विज्ञापन


दोपहर के समय वे प्रयागराज से भदोही आ रहे थे। जिले की सीमा के पास अचानक उन्हें एक निजी बस काफी ओवरलोड दिखा। जिस पर उन्होंने तत्काल उस निजी बस को रूकवाया और उसकी चेकिंग की।

बस के अंदर और उसे छत पर काफी सामान लोड थे। इसके अलावा बस का टायर काफी क्षतिग्रस्त था। दयाशंकर ने चालक और खलासी को फटकार लगाते हुए बस को ऊंज थाने ले जाने का निर्देश दिया और चालक, खलासी के साथ बस मालिक पर भी मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने कहा कि लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि, वीडियो में यह प्रतीत नहीं हो रहा है कि बस हाईवे पर किस जगह पर रोका गया है। इस मामले में ऊंज थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने अनभिज्ञता जतायी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें