फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Day 2024: ट्रांसजेंडर समुदाय ने दिनचर्या में योग को शामिल करने का लिया संकल्प, पहली बार हुआ ऐसा आयोजन

Thu, 20 Jun 2024 11:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: मालवीय भवन के मानित निदेशक और योग साधना केंद्र के समन्वयक प्रो. राजा राम शुक्ल ने बताया कि सुबह 6.30 बजे से 7.30 बजे तक योग कार्यक्रम चलेगा। विश्वविद्यालय के एंफीथियेटर मैदान के साथ ही सभी संस्थानों, संकायों और विभागों में भी योग होगा। उधर, आईआईटी बीएचयू के जिमखाना मैदान पर भी योग होगा।
विज्ञापन
विद्यापीठ में आयोजित योग शिविर में ट्रांसजेंडर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित योग शिविर में पहली बार 50 ट्रांसजेंडर भी शामिल हुए। उन्होंने योगाभ्यास कर योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ट्रांसजेंडर सेल की ओर से गुरुवार को सलमा किन्नर के नेतृत्व में पहुंचे ट्रांसजेंडर ने योग के आसन का अभ्यास किया। सलमा किन्नर ने कहा कि जब प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, राज्यपाल सब योग कर रहे हैं तो ट्रांसजेंडर भी इसमें पीछे नहीं है। 

दिल्ली, इलाहाबाद के बाद अब बनारस में इस तरह का कार्यक्रम हो रहा है। सेहत को फिट रखने के लिए नियमित योगा करना जरूरी है। काशी विद्यापीठ में ट्रांसजेंडर सेल के समन्वयक प्रो. संजय कुमार ने बताया कि राजभवन के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ट्रांसजेंडर ने भाग लेकर योग को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन


मालवीय भवन, एंफीथियेटर मैदान और आईआईटी बीएचयू में वृहद योग शिविर
योग दिवस पर शुक्रवार को बीएचयू के साथ ही आईआईटी बीएचयू में लोग योग करते नजर आएंगे। मालवीय भवन परिसर में मुख्य आयोजन होगा। यहां विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी सहित अन्य लोग योगाभ्यास करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें