फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली : शार्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी आग, आटा मिल में सौ कुंतल से अधिक गेंहू जला

Mon, 01 Apr 2019 07:02 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
जलता हुआ ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चंदौली से सटे रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के फेज वन में बिजली के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से आटा मिल में आग लग गई। अगलगी की घटना में सत्तर लाख रुपये के उपकरण के साथ 200 बोरी यानी सौ कुंतल से अधिक गेहूं जल गया। 

विज्ञापन


वाराणसी निवासी अजीत जैन की औद्योगिक क्षेत्र के फेज एक में स्वास्तिक आटा मिल है। फैक्ट्री संचालन के लिए परिसर में 15 सौ और सौ केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। सोमवार को करीब पौने 12 बजे ट्रांसफार्म में शार्ट सर्किट हो गई और चिंगारी निकली। इससे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे फैक्टरी में काम करने वाले मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई।

कर्मचारियों ने बालू फेंक कर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन हवा चलने की वजह से आग और धधक गई। ट्रांसफार्मर के पास ही रखा 12 सौ केवीए और पांच सौ केवीए का जेनरेटर भी आग की चपेट में आ गया और जलने लगा। मजदूरों ने इसकी सूचना फैक्टरी संचालक को दी और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। इस बीच आग की लपट मशीनों के साथ गेहूं की बोरियों तक पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और मजदूरों की सहायता से घंटों की मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग बुझने तक सौ कुंतल से अधिक गेहूं भी जल गया। फैक्टरी प्रबंधन अजीत जैन के अनुसार आग लगने से 70 लाख रुपये मूल्य के मशीनों के साथ सौ कुंतल गेहूं नष्ट हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें