फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगरी एक्सप्रेस में सीट बेच रहे पांच कुली गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर महानगरी एक्सप्रेस की जनरल बोगी की सीट बेच रहे पांच कुलियों को बुधवार को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया। पांचों का रेलवे एक्ट के तहत चालान कर उनसे ढाई-ढाई हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इस कार्रवाई को लेकर कैंट रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

महानगरी एक्सप्रेस ट्रेन को कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ से सुबह 11.20 बजे मुंबई रवाना होना था। इससे पहले ही ट्रेन की जनरल बोगियों में कब्जा कर कुलियों ने यात्रियों से प्रति सीट दो सौ से पांच सौ रुपये वसूलना शुरू कर दिया था। पैसे न देने पर कुली यात्रियों को सीट पर बैठने ही नहीं दे रहे थे। परेशान यात्रियों ने इसकी शिकायत आरपीएफ इंस्पेक्टर से की। शिकायत के आधार पर आरपीएफ की टीम ने ट्रेन की जनरल बोगी में छापेमारी कर सीट की सौदेबाजी करते हुए राजू राम, उमेश प्रसाद, मोनू यादव, अशोक और लालबाबू को पकड़ा। इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर अनूप सिन्हा ने बताया कि पांचों कुलियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रेल प्रशासन को पत्र भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें