फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Running Late: कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट, कोई 10 घंटे तो कोई आठ घंटे देर से पहुंचीं

Sun, 25 Dec 2022 11:32 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क,अमर उजाला, वाराणसी

सार

नई दिल्ली से कैंट दोपहर दो बजे पहुंचने वाली देश की सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस 26 मिनट देर से आई। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय दोपहर तीन बजे की जगह 3:15 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन
कोहरे के बीच से निकलती ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे के कारण ट्रेनों के परिचालन पर जबरदस्त असर पड़ा है। शनिवार को देश की सबसे तेज दौड़ने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट से आईं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नई दिल्ली से कैंट दोपहर दो बजे पहुंचने वाली देश की सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस 26 मिनट देर से आई। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय दोपहर तीन बजे की जगह 3:15 बजे रवाना हुई। इसी तरह डाउन बेगमपुरा एक्सप्रेस दस घंटे, डाउन पंजाब मेल आठ घंटे, गंगा सतलुज एक्सप्रेस करीब साढ़े छह घंटे, कोलकाता एक्सप्रेस पांच घंटे, दून एक्सप्रेस तीन घंटे 10 मिनट, गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस चार घंटे देर से आई। जबकि बनारस स्टेशन से आने वाली कामायनी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें