फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से वाराणसी के बीच पहली हाईटेक निजी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पीपीपी मॉडल पर चलने वाली 151 आधुनिक ट्रेनों का रूट तो पखवारे भर पूर्व जारी कर दिया गया था। हालांकि पहले फेज में मुंबई से वाराणसी और दिल्ली से वाराणसी, आनंद विहार से दरभंगा वाया वाराणसी, छपरा के बीच तीन ट्रेनों के संचालन की संभावना जताई गई है। यह ट्रेनें मार्च 2023 में संचालित होंगी। अन्य चार ट्रेनें सूरत-वाराणसी, वाराणसी-भटिंडा, हावड़ा वाराणसी वाया पटना, तिरुपति वाया सिकंदराबाद-वाराणसी के बीच चलनी है। इन ट्रेनों का संचालन 2024-25 के बीच में संभावित है। 2027 तक सभी 151 निजी ट्रेनें ट्रैक पर उतर जाएंगी।
विज्ञापन

इन ट्रेनों में पायलट व गार्ड रेलवे के ही होंगे। रेल अधिकारियों के अनुसार इन ट्रेनों में अत्याधुनिक कोच का इस्तेमाल किया जाएगा। ट्रेनों में सुरक्षा और संरक्षा की जिम्मेदारी भारतीय रेलवे की होगी, सिर्फ कोच का ऑपरेशन प्राइवेट ऑपरेटर देखेंगे। किराया अन्य ट्रेनें जितना ही रहेगा।
तिरुपति-काशी को मिली पहली ट्रेन
151 निजी ट्रेनों में सात ट्रेनें वाराणसी के खाते में हैं। इसमें खास यह कि तिरुपति वाया सिकंदराबाद-वाराणसी के बीच नई सेवा होगी। काशी से तिरुपति तक पहली डायरेक्ट सेवा होगी। अब तक डायरेक्ट कोई ट्रेन तिरुपति से वाराणसी के बीच नहीं है। पर्यटन व धार्मिक के नजरिए से यह पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए काफी सुविधाजनक होगी। क्षेत्रीय रेल उपयोग परामर्शदात्री समिति के सदस्य श्रीनाथ पटेल ने बताया कि इन ट्रेनों के लिए टेंडर मार्च 2021 में होगा। पहले चरण में 12 जोड़ी ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिसमें तीन ट्रेनें वाराणसी के खाते में रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें