वहीं बुधवार को डाउन की ओर जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस, उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस, बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, अजमेर सियालदह एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस निरस्त रही। इसी तरह अप की ओर जाने वाली उपासना एक्सप्रेस, पंजाब मेल, उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस और बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस निरस्त रही।