सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मो जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह कभी भी कुछ भी बोलते रहते हैं। उनकी भाषा हमेशा समाज को बांटने वाली होती है।
वे खुद दारू और बालू के अवैध धंधे को बढ़ावा देते हैं। लोगों का ध्यान उनके इस कृत्य पर न जाए इसलिए वे हमेशा अनर्गल बयान देते रहते हैं।
सपा के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी के प्रति बैरिया विधायक के बयान को घोर आपत्तिजनक मानते हुए रिजवी ने चिंता जताई और इसे अमर्यादित बताया है। रिजवी ने कहा कि रामगोविंद चौधरी सच्चे समाजवादी नेता हैं।