फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में ट्रेलर से टकराया ट्रेलर, भीषण आग में चालक जिंदा जला

Thu, 28 Nov 2019 09:38 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
बुरी तरह जला ट्रेलर - फोटो : a
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के खैराही गांव में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर बुधवार रात सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से टकराए एक अन्य ट्रेलर में आग लग गई, जिसमें चालक अनिल यादव(35) जिंदा जल गया। हिंडाल्को के अग्निशमन दल ने आग बुझाई।

विज्ञापन


म्योरपुर थाना क्षेत्र के खैराही गांव में बुधवार रात करीब 11 बजे सड़क के किनारे सीमेंट लोड करने के बाद ट्रेलर खराब होने पर खड़ा था। छत्तीसगढ़ के रायपुर से लोहा लोड कर कानपुर जा रहा दूसरा ट्रेलर खड़े ट्रेलर से टकरा गया। हादसे में लोहा लोड कर जा रहे ट्रेलर का बलिया निवासी चालक अनिल यादव(35) केबिन में फंस गया।

रास्ते से गुजर रहे अन्य वाहनों के चालक केबिन में फंसे चालक को निकालने का प्रयास कर ही रहे थे कि शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से चालक लोगों के सामने ही जिंदा जल गया। रात करीब एक बजे आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जेसीबी की सहायता से ट्रक में जले चालक के शव को बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष रमेश चंद ने बताया कि दूसरे ट्रेलर का चालक सुरेन्द्र यादव निवासी धानापुर चंदौली बाल-बाल बच गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें