टूटे पोल में प्रवाहित हो रहा था करंट
हादसे के बाद स्थिति और गंभीर हो गई, क्योंकि टूटे हुए बिजली पोल में 11 हजार वोल्ट का करंट प्रवाहित हो रहा था। ऐसे में आसपास के लोगों के लिए भी खतरा बना हुआ था। सुबह का समय होने के कारण सड़क पर आवाजाही कम थी। इस वजह से बिजली के तारों की चपेट में आने से कोई अन्य व्यक्ति बाल-बाल बच गया।
सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने टूटे पोल को हटवाया और उसकी जगह नया पोल लगवाया। इसके बाद बिजली आपूर्ति को दुरुस्त कराया गया। हादसे के बाद कुछ समय तक इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।