फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: आगे निकलने की होड़ में साइकिल सवार को रौंदा, मौत, बस लेकर भागे चालक-कंडक्टर; आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी

Wed, 25 Nov 2026 10:52 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

घोसी में बाबा थानीदास इंटर कॉलेज के सामने तेज रफ्तार निजी बस ने साइकिल सवार नुरुद्दीन (55) को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल नुरुद्दीन की सीएचसी में मौत हो गई। वह पान की दुकान चलाने के साथ लूम का काम करते थे। भाई की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बस कब्जे में ली है।
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद मौके पर जमा लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगे निकलने की होड़ में तेज रफ्तार निजी बस ने साइकिल सवार अधेड़ को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल अधेड़ की मौत हो गई। घटना घोसी कोतवाली क्षेत्र के बाबा थानीदास इंटर कॉलेज के सामने सर्विस लेन पर हुई। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अमिला नगर पंचायत क्षेत्र के करपिया मलिक (बंजारी) निवासी नुरुद्दीन (55) पुत्र मोइनुल्लाह मंगलवार सुबह करीब 11 बजे साइकिल से घोसी बाजार जा रहे थे। बाबा थानीदास इंटर कॉलेज के सामने पीछे से आ रही निजी बस ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही नुरुद्दीन साइकिल समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों में मातम

हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायल नुरुद्दीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उधर, हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से भाग निकले।

नुरुद्दीन पान की दुकान चलाने के साथ लूम का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके पांच पुत्र और एक पुत्री हैं। बड़े बेटे और बेटी की शादी हो चुकी है। परिवार की आजीविका का सहारा छिनने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मृतक के भाई इमामुद्दीन ने घोसी कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीओ घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें