फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: दंपती समेत पांच की मौत, खत्म हो गया पूरा परिवार; चलते ट्रक में घुसी थी कार

Sat, 16 May 2026 05:37 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 238 माइल स्टोन पर स्विफ्ट डिजायर कार पीछे से कंटेनर में घुस गई। भीषण हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
कार की बाॅडी को काट कर लाशों को निकलवाया गया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident in Azamgarh: कंधरापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 238 माइल स्टोन के पास शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार कार चलते ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में कार में सवार दंपती समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कंधरापुर थाने की पुलिस, एसपी यातायात पंकज श्रीवास्तव, सीओ सिटी शुभम तोदी समेत अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। मृतकों की शिनाख्त करते हुए उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घटना की जानकारी मिलते ही बिहार के सिवान जिले में स्थित सिसवन में रह रहे परिवार के सदस्य आजमगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन




बिहार के सिवान जिले में स्थित सिसवन निवासी मनीष श्रीवास्तव (38) शनिवार को कार से पत्नी कंचन श्रीवास्तव (35), बेटी अदिती (16), आस्था (14) व 15 वर्षीय बेटे के साथ घर से निकले थे। वह आजमगढ़ जनपद के कंधरापुर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 239 माइल स्टोन के पास पहुंचे थे कि तभी अचानक झपकी आ गई और बगल से गुजर रहे ट्रक में कार जा घुसी। इस हादसे में कार में सवार सभी की मौत हो गई। 

विज्ञापन

लगा भीषण जाम

एसपी यातायात पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर लगभग ढाई बजे डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि गाजीपुर से लखनऊ की ओर जा रहे एक चलते ट्रक में एक स्विफ्ट डिजायर कार पीछे से घुस गई है। सूचना मिलते ही थाना कंधरापुर पुलिस, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी, सीसी टीम, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई।

राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किया गया। दुर्घटना में मृत लोगों को पोस्टमार्टम भेजा गया। हादसे के बाद कुछ समय तक एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। एसपी यातायात ने बताया कि थाना कंधरापुर में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: तीन दशक में अर्श से फर्श पर पहुंचा कुनबा, इस सीट से सीट से चार बार बना विधायक; विजय मिश्रा का राजनीतिक सफर
विज्ञापन

ट्रक में घुस गया कार का पूरा हिस्सा। - फोटो : संवाद
डीएम और एसपी पहुंचे मंडलीय जिला चिकित्सालय
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार मंडलीय जिला चिकित्सालय पहुंचे। अधिकारियों ने वहां पहुंचकर घटना की स्थिति का जायजा लिया और चिकित्सालय प्रशासन से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

डीएम व एसपी ने मृतकों के शवों की पहचान, पोस्टमार्टम प्रक्रिया और परिजनों को दी जा रही जानकारी के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। डीएम ने कहा कि परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

कंधरापुर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के 238 माइलस्टोन के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार पीछे से चल रहे ट्रक में जा घुसी, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि वाहन चालक को झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचित कर दिया गया है।- डा. अनिल कुमार, एसपी आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें