फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जाम से छुटकारे के लिए यातायात पुलिस को मिलेंगे फोल्डिंग और जर्सी बैरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। वीडीए में बुधवार को हुई अवस्थापना निधि समिति की बैठक में मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने 36 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी दी।
कमिश्नरेट वाराणसी में बेहतर यातायात और जाम से छुटकारे के लिए पुलिस को संसाधन दिए जाएंगे। मोबाइल बैरियर (आयरन)-100 अदद, फोल्डिंग बैरियर (आयरन) - 100 अदद, जर्सी बैरियर (कंकीट)-150 अदद और क्रेंस (ट्रैक्टर माउंटेड) 01 अदद मिलेंगे।
बैठक में समिति ने विभागों से समन्वय स्थापित कर सड़कों और अवस्थापना सुविधाओं को सुदृढ़ करने को कहा। वीडीए सीमा की 20 ग्राम पंचायतों में मिनी हॉट के 5-5 दुकानों का निर्माण कार्य होगा। हर दुकानों के सामने इंटरलॉकिंग का प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे। नटनिया दाई मंदिर से रिंग रोड तक जलभराव के निस्तारण के लिए स्टार्म वाटर ड्रेनेज लाइन बिछाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवपुर जोन में निर्मित स्पोर्ट्स स्टेडियम का कायाकल्प होगा। चौराहों पर स्कल्पचर स्थापना, लैंडस्कैपिंग, फाउंटेन लगाए जाएंगे। पार्कों में जिम इक्यूपमेंट और प्ले-इक्यूपमेंट लगाए जाएंगे। विभिन्न मार्गों पर स्ट्रीट लाइटें लगेंगी।
जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। बैठक में जिलाधिकारी एस राजलिंगम, वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें