वाराणसी। लूट की मुखबिरी सराफा मंडी चौक में काम करने वाले शिवपुर निवासी रितिक सेठ ने की थी। वह मंडी में काम करने के दौरान आभूषण कर्मचारी से वाकिफ था। उसकी रेकी करता था। आठ लाख के कर्ज से दबे रितिक ने लूट की साजिश दोस्त भक्तिनगर निवासी अंकुर सिंह के साथ मिलकर रची। एसओजी की छानबीन में आया कि आरोपी अंकुर सिंह ने अपने साले रामगढ़ निवासी अश्वनी सिंह को लूट के लिए तैयार किया। अश्वनी और उसका दोस्त रानू सिंह, मुकुल शर्मा ने 14 दिसंबर को भी आभूषण कर्मचारी को लूटने की योजना बनाई थी, लेकिन सफल नहीं हो सके। इस बाद 22 दिसंबर को कमच्छा में वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद रामगढ़ बलुआ निवासी रानू सिंह पीसीएस परीक्षा देने सोनभद्र भी गया था। गिरफ्तार अंकुर सिंह भी 20 लाख के कर्ज में है।
विज्ञापन
अश्वनी और रानू से बरामद होगा 35 ग्राम सोना पुलिस ने बताया कि वांछित अश्वनी और रानू की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। 35 ग्राम सोना उन्हीं दोनों के पास है। घटना में उपयोग नेक्सॉन चार पहिया वाहन भी चंदौली की है। उसकी बरामदगी भी कराई जा रही हैं।
गिरफ्तारी टीम को एक लाख का इनाम आपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुठभेड़ व गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने 1 लाख रुपये नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।